गाजीपुर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ( नीमा )गाजीपुर द्वारा 10वॉ विश्व आयुर्वेद दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया... बाबा बैजनाथ इंटर कॉलेज रौजा गाज़ीपुर मे बच्चों के बीच 10वॉ विश्व आयुर्वेद दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया. इस अवसर पर नीमा प्रेसिडेंट डॉ. डी.के. वर्मा ने बताया की आयुर्वेद हमारे दिन चर्या की अमूल भूत चिकित्सा पद्धति है.केंद्र सरकार ने पूरे विश्व मे आयुर्वेद को प्रचारित करने के लिए एक दिन निर्धारित किया है जो 23 सितम्बर को मनाया जायेगा. यह दिन पौराणिक दृस्टि से भी महत्वपूर्ण है क्यों की इस दिन. दिन और रात बराबर होते है जो की आयुर्वेद के वात-पित्त और कफ के संतुलन को बताते है."आयुर्वेद जन- जन के लिए एवं आयुर्वेद पृथ्वी के लिए"विषय पर तमाम वक्ताओ ने अपनी बात रखी. डॉ.कीर्तिका जायसवाल ने बच्चों को भोजन मे संतुलित आहार लेने एवं बच्चों को जंक फ़ूड न लेने की शपथ दिलाई.डॉ. अल्तमश ने विभिन्न प्रकार के रोगों एवं उसके उपचार के बारे मे बताया.इस अवसर पर प्रिंसपल एवं प्रबंधक को सम्मानित किया गया. नीमा सेक्रेटरी डॉ.ए.के सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.इसमें डॉ. कमलेश्वर राय. डॉ.रमेश सिंह कुशवाहा, डॉ.अरशद उस्मान,डॉ. जमावंत राय,डॉ. विनोद वर्मा, मनीष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.सी. पाण्डेय ने किया. महताब आलम कि रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें