Top News

2--चेतगंज पुलिस ने लूट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से लूट का मोबाइल किया बरामदवाराणसी -- जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी, लूट, शराब तस्करी, चोरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप मिश्रा के पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट के वांछित अभियुक्त टाइगर उर्फ कुणाल श्रीवास्तव पुत्र भारत भूषण श्रीवास्तव निवासी ग्राम जाठी पोस्ट व थाना सिंधोरा वाराणसी को शुक्रवार को लकड़मण्डी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट का एक मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 115(2), 352, 351(3),309(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 लवकेश पटेल, उ0नि0 अभिषेक राव,का0 किशन कुमार गौड़,का0 कृष्णा यादव आदि शामिल रहे।अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते एसओ चेतगंज, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने