Top News

वाराणसी-- सपा कार्यालय पर सर्वपल्ली डा.राधाकृष्णन की जयन्ती मनायी गयीवाराणसी -- जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति एवं सुविख्यात दार्शनिक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय टैगोर टाउन में भी डा.राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि दुनिया में वही देश आगे बढ़े हैं, जहां अच्छी शिक्षा है और शिक्षकों का सम्मान होता है। सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह ने कहा कि डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति के साथ साथ एक महान शिक्षक व दार्शनिक भी थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय शिक्षा के प्रचार प्रसार और ज्ञान के महत्व को समाज तक पहुंचाने में लगाया। कहा कि जब उन्हें राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी गई तब उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन को यदि शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा तो उन्हें बहुत खुशी होगी। तभी से यह हर 05 सितम्बर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। संचालन कर्ता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों को सम्मान दिया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव भी खुद शिक्षक रहे। वे शिक्षकों का दर्द समझते थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने तथा संचालन प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर उमाशंकर सिंह यादव, आकाश मौर्य, शंभू नाथ यादव, हीरू यादव, बबलू सिंह, युवा नेता संदीप यादव, अखिलेश यादव, गोपाल पांडे, रामकुमार यादव, मनोज यादव गोलू, सुनील यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राहुल बरनवाल, सुरेश पाल, धर्मेंद्र सिंटू, धर्मवीर पटेल, विनोद पटेल, विनोद पटेल, सचिन प्रजापति, सुरेश पासी, कुलदीप गौतम, डीके मौर्य, अवनीश सत्या, सोनू सोनकर, योगेंद्र कुमार, सतीश यादव, विनोद शुक्ला समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।फोटो -03-जयन्ती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपाई, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने