Top News

*वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन आयी महिला के पर्स से आधार, पैन व नकद रुपए की हुई चोरी**जी आर पी पुलिस से लगाई न्याय की गुहार*कैंट,वाराणसी। थाना लंका अंतर्गत ग्राम रमना निवासिनी प्रियंका सिंह अपने निजी कार्य से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हेतु शुक्रवार 05 सितंबर दोपहर 3 बजे के करीब कैंट रेलवे स्टेशन आयी थी। वह पौने चार बजे के लगभग जैसे ही गाड़ी पकड़ने के लिए एक्सीलेटर पर चढ़ी तो पीछे से किसी अज्ञात चोरों ने उसके पर्स का चैन खोलकर 7आधार कार्ड, 5 पेन कार्ड और बारह हजार नकद रुपयों पर हांथ साफ कर लिया। महिला प्रियंका ने जब पर्स चेक किया तो उसके होश उड़ गए। वह घबराहट की हालत में अपने पति योगेंद्र सिंह को फोन करके बुलाई। दोनों लोगों ने आस पास काफी खोजबीन किया लेकिन किसी चीज का सुराख नहीं मिला। प्रियंका सिंह ने थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर देकर आधार कार्ड, पेन कार्ड और रुपए बरामद कर चोरों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की करने एवं तात्कालिक सी सी टी वी कैमरा खंगालने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

और नया पुराने