वाराणसी काशी दीप विजन, मंडल बना ओवरऑल चैंपियन, 14 पदक झटकेगोरखपुर। ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरुष स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर में किया गया, जिसमें वाराणसी (बनारस मंडल) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।वाराणसी मंडल ने कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन से टीम ने 295 अंक अर्जित किए और प्रथम स्थान पर रही। वहीं मेजबान गोरखपुर को 275 अंक के साथ उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।फ्रिस्टाइल मुकाबले57 किलो – आशुतोष पाल (स्वर्ण)61 किलो – देवांश पाल (स्वर्ण)65 किलो – दीपक यादव (स्वर्ण)70 किलो – शेर कुमार यादव (स्वर्ण)92 किलो – राकेश कुमार (रजत)97 किलो – अभिषेक यादव (रजत)86 किलो – मैत्रेय यादव (कांस्य)ग्रीको रोमन मुकाबले82 किलो – प्रियांशु यादव (स्वर्ण)87 किलो – अखिलेश यादव (स्वर्ण)55 किलो – नितेश कुमार प्रजापति (रजत)60 किलो – जाहिद अली (रजत)130 किलो – आशुतोष यादव (रजत)63 किलो – अमन यादव (कांस्य)77 किलो – अनुज यादव (कांस्य)वाराणसी मंडल की इस उपलब्धि पर वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती विमला सिंह और कुश्ती प्रेमियों ने पूरी टीम को बधाई दी।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक राम सज्जन यादव सहित प्रशिक्षक विशाल यादव, चंद्रेश पटेल, विकास पटेल और रोशन लाल यादव उपस्थित रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें