Top News

नारी शक्ति मिशन सुरक्षा को लेकर सीओ ने डिवाइन ग्लोबल स्कूल के बच्चियों को जागरूक बनाने के लिए टिप्स दिया।जमानियां क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता द्वारा डिवाइन ग्लोबल स्कूल हरपुर में नारी मिशन शक्ति को लेकर एक अभियान के तहत बच्चियों को 1090, 1098, 1076, 112 के बारे में और महिला सशक्तिकरण के बारे जागरूक किया गया। यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति 5.0 से महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल, पोषण माह और जागरूकता अभियान तेज किया गया है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार सक्रिय है। इसी के तहत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार कर रहा है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को पोषण, स्वास्थ्य और जीवन कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह बताया कि इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। बल्कि उनके परिवार की आय में वृद्धि और समाज में सम्मान भी बढ़ा है। यह पहल मिशन शक्ति के आत्मनिर्भरता के संकल्प को मूर्त रूप दे रही है।नारी सुरक्षा मिशन शक्ति के तहत उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए। बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और निराश्रित पेंशन योजना, महिलाओं और बच्चों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन, महिला थाने और आश्रय गृह जैसी व्यवस्थाएं प्रतिदिन हजारों महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा, महिलाओं की श्रम बल भागीदारी बढ़ाने और बच्चों के पालन-पोषण व पुनर्वास के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं का प्रभाव भी लोगों पर खूब देखने के मिल रहा है। गुप्ता ने कहा कि यह अभियान न केवल महिलाओं को सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। बल्कि सामाजिक और पारिवारिक संरचना को भी मजबूती दे रहा है। उक्त मौके पर डिवाइन ग्लोबल स्कूल में प्रबंधक प्रकाश यादव, सिपाही रतन कुमार सरोज के अलावा स्कूल के सभी स्टाफ कर्मी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने