थिंक हेल्थ एंड थिंक फार्मासिस्ट - संपूर्णा नंद पाण्डेय वरिष्ठ फार्मासिस्ट संपूर्णा नंद पाण्डेय ने फार्मासिस्ट दिवस पर बधाई दिया और कहा कि सभी गुरुजनों ,युवा साथी और अपने अपने क्षेत्र से जुड़े संवर्ग के सभी सिपाही, चाहे वो मेडिकल संचालक हो ,या दवा मैन्युफैक्चरिंग में हो ,कॉलेज में प्रोफेसर हो, रिसर्च में हो ,या कही मार्केटिंग में हो, या हॉस्पिटल में अंतत्वोगत्वा हम सभी फार्मासिस्ट है ,अपितु रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हैं जोकि मेडिकल फील्ड में रीढ़ की हड्डी की भाँति हैं ।उन्ही फार्मासिस्ट सिपाहियों के मान, सन्मान और पहचान के लिए हर साल 25 सिंतबर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है जो की हम सबके लिए बड़े गर्व और उत्साह की बात है ।फार्मासिस्ट खुशी मिश्रा ने बताया कि हर साल की भांति इस सालInternational Pharmaceutical Federation (FIP)Bureau ने जो थीम दिया वो भी अनोखा और अलग दिया *स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें*मतलब जहाँ स्वास्थ्य की बात होगी वहाँ आपको फार्मासिस्ट की बात करनी होगी।ये दुनिया हमारे महत्व को अनदेखा नही कर सकती है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें