निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण का कार्य संपन्न हुआ। एआरपी अरविंद कुमार सिंहजमानियां। निपुण भारत मिशन के तहत दिनांक 19/08/2025 से 50-50शिक्षकों का बैच बनाकर लिए गए प्रशिक्षण का शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का अंतिम दिवस होने पर एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कुल 534 शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है।जिसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अपने अपने विद्यालय को निपुण बनाने के साथ साथ बच्चों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से परिपूर्ण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में एनसीईआरटी के आधारित पुस्तकें जो अब परिषदीय विद्यालये में लागू की गई हैं। जो उत्तर प्रदेश के संदर्भ में कस्टमाइज़ की गईं हैं। उसके बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह, अखिलेश गिरी, सुरेश सौरभ, अम्बरीष सिंह एवं प्रतिभा सिंह ने संदर्भ दाता के रूप में प्रशिक्षण दिए।प्रशिक्षण लेने वालों में उत्तम चंद्र मिश्र, विनोद यादव, पारस, रेशमा जायसवाल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें