Top News

टाइफाइड बीमारी को लेकर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक प्रभारी डाक्टर रुद्रकांत सिंह व डाक्टर देवेंद्र कुमार से बातचीतजमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक प्रभारी डाक्टर रुद्रकांत सिंह एवं डाक्टर देवेंद्र कुमार ने हिंदुस्तान मीडिया कर्मी से बातचीत में विस्तार पूर्वक बताया कि टाइफाइड से सतर्क रहने के लिए इसके लक्षण जैसे लगातार तेज बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, कब्ज या दस्त, को पहचानें के साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने कि जरूरत है। उन्होंने बताया कि खाने-पीने की चीजों के प्रति सावधान रहना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही स्ट्रीट फूड से बचनाभी है। कुमार ने बताया कि मौसम बदलाव होने के कारण टाइफाइड बीमारी से ज्यादातर लोग ग्रसित हो रहे है। टाइफाइड का लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर इसका समय पर इलाज कराना शुरू कर देना चाहिए। ताकि बीमारी से निजाद मिलने लगे। प्रभारी ने बताया कि टाइफाइड की लक्षण से आंतरिक रक्तस्राव या आंतों के फटने जैसी गंभीर जटिलताएँ हो सकती हैं। टाइफाइड के मुख्य लक्षण बुखार। और लगातार तेज बुखार (104°F या 40°C) कमजोरी और थकान हो सकता है। और शरीर में सामान्य कमजोरी और सुस्ती महसूस होना.सिरदर्द, लगातार बना रहने वाला सिरदर्द.पेट दर्द, या बेचैनी, जो निचले दाहिने हिस्से में हो सकता है। उन्होंने बताया कि मरीज को भूख न लगना या खाने का मन न करना। साथ ही मल-त्याग में बदलाव होना। बच्चों में दस्त और वयस्कों में कब्ज की समस्या होना।शरीर के धड़ या छाती पर हल्के गुलाबी रंग के धब्बे पड़ जाना ही पहचान हो सकता है। डाक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि टाइफाइड के बचाव के तरीके इस प्रकार है। जैसे साफ-सफाई,अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोनाचाहिए। खासकर खाने से पहले और शौचालय के बाद,साफ पानी और भोजन, हमेशा साफ और उबला हुआ पानी ही पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि जलजमाव के आसपास कीटनाशक दवा की छिड़काव कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही टाइफाइड से बचने के लिए स्ट्रीट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। संदिग्ध स्वच्छता वाले स्थानों पर स्ट्रीट फूड खाने से बचना अनिवार्य है। कच्चे और पके हुए भोजन को अलग रखना चाहिए और भोजन को सही तापमान पर रखना अनिवार्य है। अगर टाइफाइड के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करना और एंटीबायोटिक्स का कोर्स पूरा करते रहना चाहिए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने