Top News

वाराणसी--चिरयीगांव विकासखण्ड मे खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण के दूसरे दिन हुआ प्रमाण पत्र वितरण वाराणसी -- चिरईगांव विकासखंड के जाल्हूपुरा ग्राम पंचायत में संचालित दो दिवसीय मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।इस मौके पर राजकीय फल संरक्षण केन्द्र प्रभारी बीएचयू रत्नेश चन्द्र अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आज यहां से आप प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के साथ-साथ बेहतर उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बने, जिससे समाज के साथ साथ परिवार का भी विकास हो सके। रत्नेश अग्रवाल ने कहा कि जब फल और सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं, उस समय उसे संरक्षित करके एवं पदार्थ बनाकर सभी प्रशिक्षित फल के उद्यमी अच्छे मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में स्मृति आईटीआई वाराणसी के इंजिनियर राजेश यादव ने कहा कि गांव के विकास में यह कड़ी जहां स्वरोजगार प्रदान करेगी वहीं आसपास के लोगों के लिए बेहतर स्वादयुक्त व्यंजन भी मिलेगी। खाद्य प्रसंस्करण विभाग की भूमिका इस दिशा में सराहनीय रही। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में पूर्ण सहयोग रहेगा। इस कार्यक्रम के अंत में भावी उद्यमियों को ग्राम प्रधान जाल्हूपुरा, जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल, निदेशक स्मृति आईटीआई इंजीनियर राजेश यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समापन के अवसर पर जिला रिसोर्स पर्सन विक्की जायसवाल पंचायत सदस्य एवं स्थानीय वरिष्ठजनों के साथ साथ विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम का संचालन खाद्य प्रसंस्करण सुपरवाइजर अरुण कुमार सिंह ने किया प्रमाणपत्र प्राप्त उद्यमी,अतिथि व प्रशिक्षक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने