Top News

वाराणसी- चेतगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से एक होण्डा एक्टिवा मोटरसाइकिल किया बरामद वाराणसी-- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट, तस्करी, चेनछिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप मिश्रा की टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय की दीवार के पास से एक चोरी की होण्डा एक्टिवा स्कूटी के साथ एक अभियुक्त सूरज पाण्डेय पुत्र नित्यानंद पाण्डेय निवासी हबीबपुरा थाना चेतगंज वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक होण्डा एक्टिवा स्कूटी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिस चोरी की मोटरसाइकिल की तहरीर मंगलवार दर्ज करायी गयी‌ थी ठीक उसी से हुबहू मिलती जुलती स्कूटी के साथ एक लड़का अमर उजाला तिराहे से लकड़ी मण्डी जाने वाले मार्ग पर संपूर्णानंद कॉलेज के दीवार के पास काफी देर से खड़ा है। तभी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर अभियुक्त को चोरी की होण्डा एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 303(2) के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 अभिषेक राव, उ0नि0 अभिषेक सिंह,का0 अनुज कुमार,का0 मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते एसओ चेतगंज, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने