Top News

वीआईपी पार्टी ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, केक काटकर बांटी गई मिठाइयांवाराणसी। विकासशील इंसान पार्टी VIP जिला अध्यक्ष सुचित साहनी के तत्वाधान में रविवार को सुजाबाद रोहनिया में फूलन देवी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। और फूलन देवी जयंती का आयोजन किया गया। इसमें फूलन देवी को श्रद्धांजलि दी गई। वीआईपी पार्टी नेताओं ने फूलन देवी को विश्व की चौथी व भारत की प्रथम क्रांतिकारी आयरन लेडी वीरांगना बताया । इस अवसर पर उनके चित्र मूर्ति पर माल्यार्पण कर केक काटकर मिठाइयां बांटी गई। *बलात्कारियों को दी थी सजा*वीआईपी पार्टी जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने कहा आज देश में चारों ओर महिलाओं के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार हो रहा है। यहां तक कि छोटी- छोटी दुधमुही बच्चियों साथ भी बलात्कार हो रहे हैं। बलात्कारियों को सही सजा फूलन देवी ने ही दी थी। बलात्कारियों की यही सजा होनी चाहिए। यदि आज की महिलाएं वीरांगना फूलन देवी को अपना आदर्श बना लें तो देश से बलात्कार व बलात्कारियों का नामोनिशान मिट जायेगा। कहा कि फूलन देवी का जन्म उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के गांव गोरहा गांव में 10 अगस्त 1963 को निम्न वर्ग में मल्लाह के घर हुआ था। वर्ष 1994 में नेताजी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने उनके खिलाफ़ सभी आरोपों को सरसरी तौर पर वापस ले लिया और ग्यारह वर्ष जेल में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन बीहड़ और जेल में गुजारने के बाद वर्ष 1996 में राजनीति में जाने की राह पर चल पड़ीं। दोबार देश के सर्वोच्च सदन की सदस्य के रूप में मिर्जापुर का प्रतिनिधित्व किया। *वीआईपी पार्टी से जुड़े पूर्व सपा नेता*वहीं जिला अध्यक्ष सुचित साहनी ने पूर्व सपा नेता एडवोकेट शिव निषाद को वीआईपी पार्टी का वाराणसी महानगर अध्यक्ष पद घोषित किया। शिव निषाद ने पद ग्रहण करते हुए कहा कि पूर्व सांसद और दुनिया भर में बैंडिट क्वीन के नाम से विख्यात फूलन देवी की जयंती मनाई जा रही है इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जागरूक करते हुए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला था। *जागरूक और अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला था*पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य सरोज चौधरी ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में समाज की मुख्य धारा में जुड़ीं और पार्टी के टिकट पर दो बार सांसद बनीं। उन्होंने समाज को जागरूक करने के लिए अन्याय खिलाफ मोर्चा खोला।*वीरांगना फूलन देवी चौराहा और फूलन देवी मार्ग होगा स्थापित*जिला अध्यक्ष ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच घोषणा करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 48 सुजाबाद प्राचीन शिव मंदिर और फूलन देवी मार्ग गंगा रोड के नाम से जाना जाएगा। इस बात की जानकारी होते की मल्लाह समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यक्रम का संचालन दर्शन निषाद ने किया ।*कार्यक्रम में यह लोग थे मौजूद*जिला अध्यक्ष सुचित साहनी, सरोज चौधरी, शिव निषाद, खुशबू श्रीवास्तव, दर्शन निषाद, चंदन साहनी, अवधेश साहनी, संतोष नागर, अनिल साहनी, राजेश साहनी, कमल साहनी, नारायण निषाद, राजेश साहनी, मीडिया प्रभारी मयंक कश्यप, अकरम, सागर सिंह, दिलीप पटेल, सुमन साहनी, आनंद पटेल, पूनम देवी, उषा साहनी, दुर्गा देवी, पूनम सेठ, रामपत्ती देवी, विमला देवी, लक्ष्मीना, विक्रमादित्य साहनी, सुनील साहनी, अशोक निषाद के अलावा आदि लोग सैकड़ो की जनसंख्या में मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने