देसी जड़ी बूटी चिकित्सा के दिन शीघ्र आएंगे। मानव बन औषधि सेवा संस्थान सोनभद्र द्वारा संचालित देसी जड़ी बूटी चिकित्सा एवं उसकी उपयोगिता हेतु चलाए जा रहे कास्ट औषधि चिकित्सा कार्यक्रम के संदर्भ में क्षेत्रीय कैंप कार्यालय डॉ का खड़ी कचनारवा शिव मंदिर कौन के प्रांगण में आज दिनांक 8 अगस्त 2025 शुक्रवार को शिविर कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम की तहत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से आए संधि शोथ, गठिया, सायटिका, राजोदोष, प्रदर,लयुकोरिया, चर्म रोग खाज खजूरी दाद,दिनार, कब्ज गैस्टिक बवासीर, तथा स्वास्थ्य से संबंधित पीड़ित बीमारियों का निरीक्षण कर पंजीकृत व्यक्तियों को 7 से 21 दिन की दवाई निशुल्क दी गई, तथा अश्वगंधा, शतावरी, बेल,गुलर,पाकर,रोहिना, धुल बरुआ, हणजोड,हणसनघार के अतिरिक्त अमल की विविध की हरित की के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। शिविर कार्यक्रम में श्रीमती सुधा जायसवाल कुसुम देवी अनीता देवी सुनीता देवी पार्वती देवी खुशबू शशि कला संबंधित स्वास्थ्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय देखा गया, कार्यक्रम की दौरान ग्राम प्रबुद्ध व्यक्ति कोई जन्म केस जायसवाल रमेश जायसवाल कुंज बिहारी जय सवाल के अतिरिक्त ग्राम प्रधान राजू भारती के उपस्थिति में लगभग 40 से अधिक पीड़ित रोगियों का उपचार किया गया। संस्थागत डॉ आर एस देव पांडे य, प्रभात कुमार जयसवाल, डॉक्टर फूल सिंह पटेल पटेल श्रीमती जतन देवी खुशबू यादव, तथा सोनी कुमारी की उपस्थिति में अंधभूत कास्ट औषधीय वितरित की गई। कार्यक्रम के अंत में केंद्र संरक्षक श्रीमती सुधा देवी जयसवाल के द्वारा शिविर का समापन किया गया। तथा देशी चिकित्सा प्रातः 7 से 9:00 तक नित्य पंजीयन कर दवा प्राप्त करने की हिदायत दी गई, ब्यूरो काशी दीप, सोनभद्र
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें