Top News

*शिक्षकों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली * जमानियां। विकास खंड अंतर्गत न्याय पंचायत देवरिया के शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत को पूरा करना है। शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करना है। रैली के बाद एआरपी अरविंद सिंह ने कहा कि हर बच्चा पढे, हर बच्चा बढे यही हमारा लक्ष्य है। हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बताया जाता है। कि विकास खंड जमानियां के अंतर्गत न्याय पंचायत देवरिया की स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को रैली एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन देवरिया स्कूल में आयोजित किया गया। रैली को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवरिया संतोष कुमार राय,एवं पा सैयदराजा के ग्राम प्रधान बिगन सिंह एवं ए,आर,पी अरविंद कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली देवरिया,पा सैयदराजा चक्मेदानी होते हुए देवरिया स्कूल पर संपन्न हुआ। रैली के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, नोडल संकुल प्रेम यादव,पुष्पलता राय ,गौतम यादव, अरुण कुमार शर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर ए,आर,पी अरविंद कुमार सिंह ने शिक्षकों से आवाहन किया कि अपने अपने विद्यालय को निपुण बनाने में सहयोग करें ताकि निपुण ब्लॉक,फिर निपुण जिला ,निपुण प्रदेश एवं निपुण भारत बन सके। सलीम मंसूरी जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने