Top News

काशी विद्यापीठ : 'संडे ऑन साइकिल' प्रतियोगिता आयोजित वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं के क्रम में रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रजत सिंह एवं दीपक कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी, वाराणसी ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। साथ ही प्रतियोगिता पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. नवरतन सिंह ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राधेश्याम राय आदि ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने