वाराणसी79 वीं वर्षगांठ पर वीडीए उपाध्यक्ष ने परिसर में फहराया तिरंगा ध्वज,दी सलामीवाराणसी -- भारत के आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शुक्रवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने वीडीए परिसर में ठीक आठ बजे तिरंगा ध्वज फहराया।79 वां स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व शुक्रवार को वीडीए में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कर्तव्य परायणता और नियमों के पालन का संकल्प लिया गया। उपाध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की त्याग, तपस्या से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने पर बल दिया। इस अवसर पर वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया और सभी से स्वच्छता एवं हरियाली बढ़ाने को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर सचिव डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉक्टर गुडाकेश शर्मा, नगर नियोजक प्रभात कुमार, मीडिया प्रभारी पियूष श्रीवास्तव तथा अन्य जोनल अधिकारी,अवर अभियन्ता सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।अन्य में स्वल्पाहार का आयोजन सम्पन्न हुआ।-तिरंगा फहराते वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें