वाराणसी काशी विद्यापीठ ब्लाक पर बीडीओ ने फहराया तिरंगा ध्वज,लगाये देशभक्ति के नारेवाराणसी -- काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को भारत के आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण समारोह में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी सिंह के नेतृत्व सैकड़ों जवानों एवं युवक मंडल दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज रैली निकाली।यह रैली ब्लाक मुख्यालय से थोड़ी दूरी चलकर वापस हुआ।इस पावन पर्व पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव के साथ-साथ एडीओ आईएसबी त्रिवेणी उपाध्याय, अवर अभियंता मनोज मेहरोत्रा, बीटी विकास सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी सिंह,कार्यालय स्टाफ सुनील कुमार, अजय कुमार, मंगल दल सदस्य हेमंत मोर्य, पीआरडी जवान रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, विजय नाथ सिंह, जतन लाल, रविशंकर यादव, सर्वेश कुमार, रामसेवक समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे 04- रैली निकालते बीडीओ व रागिनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें