Top News

वाराणसी, सराहनीय कार्य करने वाले चार पुलिस कर्मियों को एडीसीपी काशी ने किया पुरस्कृत वाराणसी -- जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले चार पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शुक्रवार को अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. के कर कमलों द्वारा सम्मानित करते हुए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।इस दौरान सरवणन टी. ने कहा कि इन चारों पुलिस कर्मियों को जब जब कोई कार्य सौंपा जाता है तो उसे पूरी निष्ठा,लगन व ईमानदारी के साथ कार्य को अंजाम देते हैं।इनकी कार्यशैली पर पुलिस विभाग को गर्व है। ऐसे ही निष्ठापूर्वक कार्य करते रहें, ऐसे ही सम्मानित होते रहें यही कामना करते हैं।-02- पुरस्कृत चारों पुलिस कर्मी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने