6-- सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का किया समीक्षा बैठकवाराणसी --मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक किया गया। इस समीक्षा बैठक में आवास, मनरेगा, जीरो पावर्टी को योजना से जोड़ने में विकासखण्ड हरहुआ की प्रगति अत्यंत खराब थी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया। नोडल ब्लाक मिशन मैनेजर उत्कर्ष राव के द्वारा समूह की महिलाओं को जोड़ने में पूर्व में ढिलाई बरती गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उत्कर्ष राव के कार्यों को सुचारू रूप से ना करने के कारण दोषी मानते हुए उनकी सेवा समाप्ति के लिए मिशन मुख्यालय पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अन्य विकासखण्डों मे उक्त बिंदुओं पर प्रगति करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर आबादी के अनुसार महिलाओं का चयन कर उन्हें समूह से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। समूहों के बैंक खाते योग्य पात्र समूह को आरएफ तथा सीआईएफ की धनराशि की मांग करने हेतु निर्देशित किया। योजना के अंतर्गत सभी पात्र समूहो को बैंक लिंकेज कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। वन जीपी,वन बीसी के अन्तर्गत निष्क्रिय बीसी सखियों को सक्रिय करायें, जो बीसी सखी कार्य नहीं कर रही है उन्हें नोटिस जारी करें। नए उत्पादक समूहो में जीरो पॉवर्टी के सदस्यों को लेकर गठन करायें एवं उन्हें आजीविका गतिविधि से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। बीपीआरपी के अंतर्गत समूह सखी तथा आजीविका सखी को प्रशिक्षण कराते हुए उनसे डाटा फीडिंग पूर्ण करायें।सीएम युवा उद्यमी,पीएमएफई, लोकोस एमआईएस,सूक्ष्म उद्यम सखी,रेशम विभाग,मत्स्य विभाग,हाई टेक नर्सरी आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं को समय सीमा में करने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में उपायुक्त स्वत:रोजगार पवन कुमार सिंह, जिला मिशन प्रबंधक श्रवण सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, ब्लाक मिशन मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अन्य गैर विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।फोटो -06- समीक्षा बैठक करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें