सबलपुर बाढ़ पीड़ितों में 580 राशन किट का वितरण किया गया।जमानियां। भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय एवं पूर्व विधायिका श्रीमती सुनीता सिंह के साथ भाजपा के जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह के साथ सबलपुर कला में 580 राशन किट का वितरण किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामराज लेखपाल रविंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान संबलपुर कला, एवं ग्राम प्रधान राघोपुर आदि लोग उपस्थित रहे। इसके साथ जीवपुर के प्रधान सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे। बताया जाता है। कि जिलाधिकारी गाजीपुर के दिशा निर्देश पर तथा उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के कुशल मार्ग दर्शन के तहत गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सबलपुर कला में तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं राजस्व टीम के साथ राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। पीड़ितों को राशन, आलू, भूसा, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री दी गई। राहत वितरण के दौरान ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी रही। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने यह सुनिश्चित किया, कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति राहत सामग्री से वंचित न रहे पाए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने निर्देश दिए कि राहत सामग्री केवल उन्हीं को दी जाए। जो बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। जिनके मकान पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। अन्य जरूरतमंदों के लिए अलग से राहत किट्स की मांग उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को लाभार्थियों की एक स्पष्ट सूची बनाकर रिपोर्ट के साथ प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया गया। चौरसिया ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा लंच पैकेट और राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के कारण सभी पशुओं को गांव के भीतर दूसरों के दरवाजे पर रखा जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि लोगों को लंच पैकेट और राहत पैकेट का वितरण किया जा रहा है। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि सभी बाढ़ पीड़ित लोगों को घर-घर जाकर राहत पैकेट देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को समस्या हो रही है। तो वह राहत शिविर में शरण ले सकते हैं। वहां भोजन, पानी के साथ-साथ रहने और चिकित्सा की व्यवस्था भी मौजूद है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें