Top News

वाराणसी,दर्जनों मुकदमे में वांछित शातिर चोर को लंका पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार कब्जे से एक तमंचा 315 बोर,एक जिन्दा व खोखा कारतूस,एक अपाचे मोटरसाइकिल,तीन एन्ड्रायड मोबाइल सहित बैग,चोरी के सामानों की बिक्री के 14,500/नगदी किया बरामद वाराणसी -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में लूट,चोरी,शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपायुक्त काशी गौरव वंशवाल व एडीसीपी क्राइम सरवणन टी.के निर्देशन में तथा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा की पुलिस टीम जब डाफी टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चला रही‌ थी तभी सर्विलांस सेल व मुखबिर की सूचना पर आपरेशन चक्रव्यूह के तहत गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के जबाबी फायरिंग में चोर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। शातिर अंतर्जनपदीय चोर को डाफी टोल प्लाजा के सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त का नाम विकास पटेल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी महेसुआ थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार बताया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा,एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस,एक चोरी की अपाचे मोटर साइकिल,तीन एन्ड्रायड मोबाइल सहित बैग व चोरी किये गये सामानों की बिक्री से मिले 14,500/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए चोर को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एडीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त विकास पटेल ने बताया कि साहब मैं और मेरा दोस्त जयकांत पटेल मिलकर चोरी की एक बाइक का इस्तेमाल करते हैं। लोगों के सामान छीन लेते हैं। हम लोगों ने अलग-अलग कई स्थानों पर चोरी किये हैं। जिसमें हम लोगों ने मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा अन्य कीमती सामान चुराये हैं।यह जो मोटरसाइकिल मेरे पास है वह भी चोरी की है।हम लोग चोरी किये‌ सामानों को बेचकर मिले पैसे को आपस में बांट लेते हैं। शौक पूरा करने में ख़र्च करने के बाद मेरे पास कुछ रुपए बचे हैं। हम सभी लोग कोई रोजगार नहीं करते हैं।इसी से हमारा खर्च चलता है।इसलिए राह चलते लोगों का सामान छीन लेते हैं। मौका मिलने पर गाड़ियों की चोरी करके बिहार में ले जाकर बेच देते हैं। मिले पैसे को आपस में बांट लेते हैं।मेरे पास जो तमंचा है। वह मैं शौकिया रखता हूं ताकि छिनैती की घटना को अंजाम देते समय लोगों को धमका सकूं। साहब मुझे माफ कर दीजिए आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त भिन्न-भिन्न थानों के दर्जनों मुकदमे में वांछित है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका राजकुमार शर्मा, उ0नि0 शिवाकर मिश्रा, उ0नि0 सौरभ तिवारी, उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 शिवाकान्त शर्मा,का0 अमित शुक्ला, सूरज सिंह, कृष्णकांत पांडे, पवन यादव, आशीष तिवारी, हृदय कुमार, कमल सिंह, अमित यादव, आदित्य तिवारी, प्रशांत तिवारी आदि शामिल रहे -01-अभियुक्त को मीडिया के पेश करते एडीसीपी क्राइम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने