Top News

वाराणसी,संयुक्त कृषि निदेशक ने साधन सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण वाराणसी --जनपद के किसान भाइयों को निर्धारित दर पर समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु गुरुवार को संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार के द्वारा विकासखंड सेवापुरी के अंतर्गत संचालित साधन सहकारी समिति ठठरा तमाचाबाद एवं विकासखंड आराजी लाइन के अंतर्गत मिर्जामुराद साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दोनों समितियां रोस्टर के अनुसार खुली पाई गई तथा संबंधित सचिव उपस्थित मिले। मौके पर पीओएस मशीन में उपलब्ध स्टाक के अनुसार भौतिक रूप से उपलब्ध स्टाक का सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। दोनों समितियों पर रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड तथा रोस्टर का अंकन पाया गया। मिर्जामुराद समिति के वितरण रजिस्टर के अनुसार कृषकों को जो उर्वरक बिक्री किया गया है, उसका भी सत्यापन किया गया जिसमें कृषकों के द्वारा वितरण रजिस्टर के अनुसार जो उर्वरक दिया गया है, उसकी पुष्टि की गई। साथ ही कृषकों के द्वारा बताया गया कि उनको निर्धारित दर पर उर्वरक प्राप्त हुआ है। साधन सहकारी समिति ठठरा तमाचाबाद का वितरण रजिस्टर संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके वजह से उनके वितरण का सत्यापन का कार्य नहीं संभव नहीं हो पाया। सचिव के द्वारा वितरण रजिस्टर पर कई जगह कटिंग की गयी जिसके फलस्वरूप प्रथम दृष्टया उनका वितरण कार्य संदिग्ध पाया गया।इस सम्बन्ध में संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार द्वारा सहायक निबंधक सहकारिता वाराणसी हर्ष कुमार सिंह को उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा जनपद के सभी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से रोस्टर के अनुसार अपने प्रतिष्ठान पर उपस्थित रहें और कृषकों को पीओएस मशीन से निर्धारित दर पर उर्बरकों का वितरण सुनिश्चित करें।साथ ही रेट बोर्ड,स्टाक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखें। यदि कहीं पर कृषकों के द्वारा जो मात्रा क्रय की जा रही है, उससे अधिक मात्रा का वितरण पीओएस मशीन में किया जाता है तो संबंधित सचिव/ उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध गुण नियंत्रण अधिनियम 1985 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फोटो -04- स्टाक का निरीक्षण करते संयुक्त कृषि निदेशक 4- निरीक्षण करते संयुक्त कृषि निदेशक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने