वाराणसी,खेल समाचार। वाराणसी संवाददाता। 21 से 25 अगस्त तक रांची झारखंड में अंडर 23 कुश्ती राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम 30 पहलवानों के साथ प्रतिभाग कर रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम में तीन पहलवान वाराणसी के शामिल हैं। 61 किलो वर्ग वर्ग फ्रीस्टाइल में सुंदरम यादव मुंगवारे अखाड़े पर अभ्यास करते हैं।63 किलो ग्रीको रोमन में विवेक यादव केदार पहलवान अखाड़ा बनियापुर में अभ्यास करते हैं। 82 किलो ग्रीको रोमन मैं रितिक यादव गयासेठ अखाड़े में अभ्यास करते हैं।तीनों पहलवान उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के साथ प्रशिक्षक के रूप में गोरख यादव, रविंद्र कुमार सिंह यादव, राम सजन यादव, अमरनाथ यादव, ऋषि श्वेत सिंह,ओम प्रकाश यादव, राजीव यादव, बेबी सिंह, गोविंद यादव यह सभी उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के साथ 20 अगस्त 2025 को वाराणसी से रांची के लिए रवाना होंगे।उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के पहलवानों को वाराणसी कुश्ती संघ एवं वाराणसी के कुश्ती प्रेमियों व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह "बबलू" उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह "रानू" वाराणसी कुश्ती संघ के महासचिव बलराम मिश्रा, वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवीन सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें