वाराणसी,स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान शाखा का बनारस में हुआ शुभारम्भ,किशोर सेठ बने जिलाध्यक्ष वाराणसी -- 2024 में स्थापित की गई स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय संस्था स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान की वाराणसी में भी शाखा गठित की गई। पवित्र श्रावण मास में चारों सोमवार को संस्था की महिला शाखा द्वारा चौक पर कांवड़ियों तथा भक्तजनों को फलाहार का वितरण किया गया तथा इसके पूर्व महाकुंभ के अवसर पर रवींद्र पुरी स्थित अस्थाई भवन में 1600 लोगों के रहने की निशुल्क व्यवस्था भी संस्था द्वारा किया गया था। उक्त जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ ने कहा कि प्रधान कार्यालय हस्तिनापुर में है। संस्था इस समय 16 प्रदेशों में कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड जीएसटी कमिश्नर शारदा शंकर सिंह झांसी, राष्ट्रीय संयोजक नोएडा गाजियाबाद निवासी इंजीनियर योगेंद्र वर्मा है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष झांसी निवासी जितेंद्र जी को बनाया गया है। उन्होंने बताया की प्रमुख संरक्षक कृष्ण नारायण सोनी तथा राष्ट्रीय मंत्री अनिल चंचल नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मात्र 1/ में सदस्यता होगी जिससे कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों को भी सपरिवार जोड़ा जा सके। संस्था के राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 14,15 और 16 सितंबर को हस्तिनापुर में आयोजित किया गया है। उन्होंने वाराणसी में संस्था के जिला अध्यक्ष का दायित्व पूर्व पार्षद और समाजसेवी किशोर कुमार सेठ को नियुक्त किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किशोर सेठ ने कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों से विचार विमर्श कर शीघ्र ही टीम की घोषणा की जाएगी। कहा कि समाज के गरीब कन्याओं की शादी में भी संस्था पूरा पूरा सहयोग करेगी। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष किशोर सेठ ने तथा धन्यवाद ज्ञापित सुशील कुमार सेठ ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ, अनिल चंचल, किशोर सेठ, ईश्वर चंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, श्याम सुंदर सिंह, संतोष सेठ, पंकज सर्राफ, राजू वर्मा, अभिषेक सेठ, राजीव सेठ, रवि सेठ, संजय सिंह, विशाल सेठ, वीरेंद्र सेठ, संजय सिंह, आशीष कुमार वर्मा सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।फोटो -03-बैठक करते स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें