बैंकों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग किया। जमानियां बैंकों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग किया। इस दौरान बैंक के अंदर और बाहर खड़े लोगों की चेकिंग की गई। जिसके बाद हड़कम मच गई। बताया जाता है। कि मंगलवार को क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक की अभियान चलाकर चेकिंग किया। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोगों की तलाशी लिया गया। इसके साथ ही बाहर खड़े लोगों छानबीन कर झोला, बेग की चेकिंग किया गया। चेकिंग अभियान की कार्यवाही से बैंक के आसपास मौजूद लोगों में हड़कम मची रही। बता दें कि यह चेकिंग बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ग्राहकों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए की गई थी। इसमें बैंकों के सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। इसके साथ ही बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपने संयुक्त बयान में बताया कि बैंकों की सुरक्षा जांच का मुख्य उद्देश्य बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्राहकों को सुरक्षा का एहसास दिलाना है।और इसके साथ ही जांच के दौरान, बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, और सुरक्षा गार्डों की जांच की गई। इसके अलावा, बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों से पूछताछ की गई। और उन्हें बैंक परिसर से बाहर कर दिया गया। दोनों अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से सहयोग की अपील की और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच से सुरक्षा तंत्र सक्रिय रहता है और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है। यह चेकिंग अभियान बैंकों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है। जो ग्राहकों को सुरक्षित महसूस कराने और अपराधियों को रोकने में मदद करेगा। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें