Top News

जमानियां ब्लाक मुख्यालय से निकाली तिरंगा यात्राजमानियां। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा जिसमें सभी स्टाफ कर्मियों के साथ ग्राम प्रधान, सफाई कर्मियों सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय से बीड़ीओ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कस्बा बाजार होते देवीदयाल होते ब्लाक मुख्यालय परिसर पहुंचकर समापन किया गया। पहुंची। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। यह अभियान लोगों में राष्ट्र प्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए चलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र की गरिमा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराना हमारा कर्तव्य है। अस्थाना ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। और 1947 में ही पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। यानी गिनती 'एक' से शुरू होती है। शून्य से नहीं। इसलिए 2025 में भारत 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया न रहा है। उर्दू बाबू वजाहत सिद्दीकी ने कहा कि 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को एक विशेष आयोजन हुआ। जिसमें ब्लॉक मुख्यालय के कार्यालय के सभी स्टाफ कर्मियों के साथ ग्राम प्रधान एवं सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर नई बस्ती चांदपुर, देवीदयाल मार्ग से होते हुए पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान कर्मचारी देशभक्ति गीत गा रहे थे और नारे लगा रहे थे। जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। सिद्दीकी ने कहा कि 15 अगस्त को हर ग्राम पंचायत सहित सरकारी और निजी भवनों पर तिरंगा फहराने के लिए शासन की ओर से ब्लॉक को लगभग 5 हजार तिरंगे उपलब्ध कराए गए हैं। इनका वितरण सभी पंचायतों के प्रधानों के साथ ब्लॉक मुख्यालय द्वारा शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है। कि 15 अगस्त के दिन पूरे ब्लॉक मुख्यालय सहित हर ग्राम पंचायत और घर-घर तिरंगा फहराया जाना है। और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर के साथ हर गांव में तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया गया है। बता दें कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं गर्व और एकता का प्रतीक है। यह यात्रा देश के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है। जो नगर सहित क्षेत्र के सामाजिक वातावरण में देशभक्ति का जोश और उत्साह भर रही है। सलीम मंसूरी जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने