Top News

गाज़ीपुर दावत-ए-इस्लामी हिंद के फ़लाही विभाग जी.एन.आर.एफ़ (ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन) की ओर से 1500 साला ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर देशभर में सामाजिक सेवाएँशहर का नाम गाज़ीपुर [21 सितम्बर 2025 दिन रविवार]:दावत-ए-इस्लामी हिंद ने पैग़ंबर मुहम्मद ﷺ की 1500वीं जयंती (ईद मिलादुन्नबी) के अवसर पर पूरे देश में इंसानियत और भलाई का संदेश आम करने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है।इस मौके पर संस्था की ओर से देशभर के अस्पतालों, अनाथालयों और जेलों में मरीज़ों, बच्चों और क़ैदियों को फल और खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही आम जनता की सेवा के लिए फ्री मेडिकल कैम्प और ब्लड डोनेशन कैम्प भी आयोजित किए जा रहे हैं।इसके अलावा, पैग़ंबर-ए-रहमत ﷺ के न्याय, मोहब्बत और इंसानियत से संबंधित संदेशों को लोगों तक पहुँचाने के लिए विभिन्न शहरों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर्स भी लगाए जा रहे हैं।दावत-ए-इस्लामी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की सामाजिक सेवाओं का उद्देश्य समाज में भाईचारा, हमदर्दी और सेवा-ए-ख़ल्क़ का जज़्बा पैदा करना है, ताकि हर इंसान बेहतर ज़िंदगी गुज़ार सके। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने