Top News

1-- काशी दीप विजन वाराणसी,लालपुर व साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तारकब्जे से 71 सिम,एक बायोमेट्रिक मशीन,04 एन्ड्रायड मोबाइल फोन,18490/नगदी किया बरामद वाराणसी -- लालपुर पाण्डेयपुर व साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद में साइबर अपराधियों को फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते शनिवार को फर्जी सिम एक्टिवेट कराने वाले एक पीओएस एजेंट सहित सिम सप्लाई करने वाले तीन अभियुक्तों को नाटी इमली के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। इसके साथ ही उक्त टेलीकॉम कंपनी को उक्त पीओएस एजेंट का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 71 सिम (60 अनेक्टिवेटेड व 11 एक्टिवेटेड), एक बायोमेट्रिक मशीन, 04 एंड्राइड मोबाइल (कीमत एक लाख रूपए), 18490/ रुपया नगदी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः सुनील यादव पुत्र रामवृक्ष यादव मूल निवासी ग्राम तितिरा कुडियारी थाना तरवां जिला आजमगढ़ हाल पता पाण्डेयपुर वाराणसी, दूसरे का शुभम अग्रहरी उर्फ़ गोपाल पुत्र अशोक अग्रहरि निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर वाराणसी, तीसरे का नेयाज अहमद पुत्र स्व. मोहम्मदीन निवासी कटेहर पीली कोठी थाना जैतपुरा वाराणसी, तथा चौथे का नाम अरुण त्रिपाठी पुत्र अवधेश त्रिपाठी निवासी हरतीरथ थाना कोतवाली वाराणसी बताया गया। चारों अभियुक्तों को मीडिया को के सामने पेश करते हुए शनिवार को एडीसीपी क्राइम सरवणन टी.ने बताया कि इन अपराधियों द्वारा सर्वप्रथम सिम लेने वाले कम पढ़े लिखे लोग जो इनमें सिम लेने या सिम पोर्ट कराने इनके पास आते थे, उनका चोरी से नेटवर्क इसू बताकर डबल केवाईसी (ई केवाईसी व डी केवाईसी) करा ली जाती थी व उनके नाम से एक फेक सिम बना लेते थे तथा उक्त सिम को पैक कर दिल्ली सहित अन्य राज्यों में साइबर अपराधियों को कोरियर या बस के माध्यम से भेज दिया जाता था।जिसका प्रयोग साइबर अपराधियों द्वारा साइबर फ्राड करने में किया जाता था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 315(2),/111बीएनएस 2023 व 66 सी आई टी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज तिवारी, उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय, उ0नि0 हरिकेश यादव, उ0नि0 कृष्ण कुमार जायसवाल,का0 विराट सिंह, शिव बाबू, आदर्श आनंद सिंह, अंकित गुप्ता, रोहित तिवारी, रवि राय, अखिलेश सोनकर, लालपुर थाना से निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार तिवारी, हे0का0 शिवकुमार प्रसाद,का0 अमरेश यादव आदि शामिल रहे।फोटो -01- चारों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते एडीसीपी क्राइम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने