काशी डिवीजन वाराणसी,पुलिस आयुक्त ने सराहनीय कार्यशैली पर श्याम लाल गुप्ता को सिल्वर मेडल देकर किया सम्मानित वाराणसी -- सराहनीय कार्यशैली पर साइबर थाने में तैनात मधुरभाषी,नेक व्यवहारी, लगनशील सब इंस्पेक्टर श्यामलाल गुप्ता को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर क्राइम के उत्कृष्ट आपरेशनल कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त उत्तर प्रदेश पुलिस का पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह व सिल्वर मेडल लगाते हुए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने श्याम लाल गुप्ता के कार्यशैली की प्रशंसा करते कहा कि जितने लगन से कार्य किया है वह सराहनीय है। ऐसे पुलिस आफिसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस को गर्व है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।सम्मानित करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें