केंद्रीय विद्यालय का.हि. वि.वि. परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष प्रो. एस. एम. सिंह, (स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय), विद्यालय के प्राचार्य ए. के. सिंह ने समस्त अध्यापकों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि प्रो. एस. एम. सिंह एवं प्राचार्य ए. के. सिंह का स्वागत स्काउट गाइड ने गॉड ऑफ ऑनर दे कर किया।प्राचार्य ए. के. सिंह, उप प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार तथा मुख्य अध्यापक सुशील कुमार के सफल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के विद्यार्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि भविष्य में वे सुखद भविष्य का निर्माण करेंगे। तथा हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर अपने माता-पिता का नाम रौशन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में भारत की प्रगति एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया | विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, संगीत, गीत गायन, लघु नाटक और भाषणों के माध्यम से न केवल अपने देश के लिए प्रेम तथा सप्त रंगित भावों को वरन् इस दिन के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा-2025 में विद्यालय के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों से सम्मानित किया जिसमे प्रथम पाली के ऋषभ सिंह (विज्ञान वर्ग), सौम्या चौधरी (वाणिज्य वर्ग), प्रियंका सिंह (मानविकी वर्ग), श्रेया कुमारी कक्षा दसवीं तथा द्वितीय पाली के अंश राज सिंह (विज्ञान वर्ग), गौरव पाण्डेय (वाणिज्य वर्ग) और कृष्ण कुमार श्रीवास्तव कक्षा दसवीं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन हार्दिक कुमार, वर्तिका श्रीवास्तव, शिवांश तथा श्रेया मिश्रा ने किया । मिष्ठान्न वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ । साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें