वाराणसी, अगस्त को खाटू से चलकर बाबा पधारेंगे काशीवाराणसी --बाबा विश्वनाथ की कृपा से सांवरिया सेवा समिति के द्वारा प्रथम बार काशी की धरती पर बाबा श्याम पधारेंगे। काशी होटल धरोहर में दिन गुरुवार 07 अगस्त सायं 4:15 बजे मंगला आरती तक बाबा श्याम का कीर्तन बड़ी उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। बाबा श्याम के दरबार में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायको व बाबा श्याम के विशेष कृपा पात्र भक्तों का आगमन आप सभी के मध्य होगा। उक्त बातें बाबतपुर स्थित होटल धरोहर के अधिष्ठाता नितेश सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिठाइयों के शहर कोलकाता से सौरव शर्मा, रवि बेरी वाला व लव अग्रवाल समस्तीपुर बिहार से, रेशमी शर्मा देश की राजधानी दिल्ली से, शीतल पांडे सोने की चिड़िया कहे जाने वाले सोनभद्र की धरती से, संजीव शर्मा व कृष्ण शर्मा काशी नगरी से, काशी के सभी श्याम मंडलों एवं अन्य भजन गायको के द्वारा भजन गायन किया जाएगा। उक्त भजन गायन के साथ ही साथ प्रथम बार बाबा श्याम के मुख्य मन्दिर खाटू की नगरी शिखर राजस्थान से, श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, सालासर धाम राजस्थान के मुख्य पुजारी, अजय पुजारी का भी आगमन बाबा भोलेनाथ की नगरी में होगा।इस कार्यक्रम के साथ ही साथ बाबा के दरबार में आए हुए सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन समिति के द्वारा किया जायेगा। महाप्रसाद दिनांक 07 अगस्त 2025 सायंकाल 4:15 बजे से चालू किया जाएगा।इस आयोजन कार्य में प्रमुख रूप से सांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री अजय शंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश यादव, कोषाध्यक्ष महेश जायसवाल, नितेश सिंह, यशर्थ परिवेश सिंह, पुनीत जैन श्याम मंडल त्रिदेव मंदिर आदि लोग मौजूद रहे। वार्ता करते होटल अधिष्ठाता नीतेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें