Top News

गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम को एसपी ने किया पुरस्कृत, चौकीदारों में बांटे गए साफा और टॉर्चगाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बीती रात एक दर्जन थानाध्यक्षों के स्थानांतरण के बाद गुरुवार को शादियाबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय, बैरक और हवालात की जांच की। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार और अपराध रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। थाने में अभिलेखों का रखरखाव और साफ-सफाई अच्छी पाई गई। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक, हेड मुहर्रिर और उनकी टीम को पुरस्कृत किया गया। एसपी ने थाना क्षेत्र के चौकीदारों को साफा और टॉर्च भी वितरित किए। निरीक्षण के दौरान थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसपी ने सभी मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Post a Comment

और नया पुराने