जिला- गाजीपुर। दिनांक - 07-08-25, त्योहारों के मद्देनजर एफएसडीए की छापेमारी।शहर के महुआबाग स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर छापा।एफएसडीए की टीम ने की जांच पड़ताल।टीम ने मिठाइयों के 5 सैम्पल किये सीज।लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही। गाजीपुर,जहाँ त्योहारों के मद्देनजर एफएसडीए की टीम ने छापेमारी की है।विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त की मौजूदगी में शहर के महुआबाग स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर छापा मारा।जहां एफएसडीए की टीम ने जांच पड़ताल की।इस दौरान विभागीय टीम ने मिठाइयों के 5 सैम्पल और नमकीन के 2 सैम्पल सीज किये।इस मौके पर विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शासन के निर्देश पर ये कार्यवाही लगातार जारी है,और पिछले 2 दिनों में विभिन्न दुकानों की जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के 19 नमूने सीज कर प्रयोगशाला में भेजे गए है।उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहने का दावा किया।विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों पर ये कार्यवाही की जा रही है।बाईट-रमेश चन्द्र पांडेय,सहायक आयुक्त एफएसडीए, महताब आलम की रिपोर्ट, गाजीपुर।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें