*-छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता करते क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी*- जमानियां। छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर सेंट मरीज कांवेंट स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी गुरुवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता करते हुए। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा गतिशील है। और इसमें नियमित रूप से नए खतरे सामने आते रहते हैं। विश्वसनीय साइबर सुरक्षा ब्लॉग, पॉडकास्ट या समाचार माध्यमों का अनुसरण करके नवीनतम साइबर खतरों और सुरक्षा प्रक्रियाओं से जागरूक होना चाहिए। बताया जाता है। कि साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर सेंट मरीज कांवेंट स्कूल में एक आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के लिए 'साइबर सुरक्षा जागरूकता आयोजन किया। लगभग 100 छात्रों एवं सभी क्लास के शिक्षकों ने इसमें भाग लिया और लाभान्वित हुए। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि साइबर सुरक्षा के महत्व से परिचय को गिनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, जैसे पहचान की चोरी, मनोवैज्ञानिक चालें, फ़िशिंग, मोबाइल एप्लिकेशन धोखाधड़ी आदि पर वास्तविक जीवन के उदाहरणों के बीच छात्र छात्राओं को संबोधित किया। तिवारी ने कहा कि छात्र इसके बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक रहते है। और उन्हें यह रोचक भी लगता है। साइबर अपराध का शिकार न बनने के सामान्य सुझावों पर भी चर्चा किया। उक्त मौके पर सेंट मरीज स्कूल की प्रिंसिपल आदि स्टाफ कर्मी मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें