*बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये नगर निगम ने झोंकी ताकत बाढ़ग्रसित हर क्षेत्रों में नगर निगम की पैनी नजर*।*अपर निदेशक ने परखी बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था*।नगर निगम, वाराणसी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी घटने पर युद्धस्तर पर सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में संक्रामक रोगों से बचा जा सके। उ0प्र0 शासन के अपर निदेशक डा0 असलम अंसारी ने आज नगवॉ क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। महापौर के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार आज सभी अधिकारी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सुबह से निरीक्षण कर पानी उतरने के साथ ही उन स्थानों पर सफाई कराना, सिल्ट की सफाई कराना, चूने का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर एवं फागिंग कराने का कार्य किया जा रहा है। संयुक्त नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार आनंद के द्वारा सुबह दानियालपुर वार्ड के पुलकोहना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सफाई, चूने, एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चन्द्र निरंजन के द्वारा पूरे नगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण कर कोनिया, शैलपुत्री मार्ग जलालीपुरा, नगवॉ, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट आदि क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सड़कों, घाटों की सफाई कराई जा रही है तथा चूने, एंटीलार्वा, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। अपर निदेशक नगर निकाय उ0प्र0 शासन के अपर निदेशक डा0 असलम अंसारी के द्वारा नगवॉ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस कार्य में नगर निगम द्वारा पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ग्रसित क्षेत्रों में जैसे-जैसे पानी कम होता जाय, इन स्थानों पर तत्काल युद्धस्तर पर सफाई, चूने, एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाय, जिससे किसी भी प्रकार के संक्रामक रोगों के फैलने की सम्भावना न हो सके। नगर निगम प्रशासन के द्वारा बाढ़ क्षेत्र के हर स्थानों पर नजर बनाये हुए है, जहॉ पानी कम होते ही इन स्थानों पर सफाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया जा रहा है। साभार।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें