Top News

*-खेल समाचार*- वाराणसी।डा0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में खेल निदेषालय उप्र एवं उप्र फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेष स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 01 से 08 अगस्त 2025 तक चलने वाली प्रतियोगिता मैं महिला खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा खेल के दूसरे दिन के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे-आज का पहला मैच प्रयागराज बनाम बरेली के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज ने बरेली को 2-0 गोलो से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया। प्रयागराज ने खेल के आरम्भ से ही आक्रामक खेल का प्रदर्षन करते हुए खेल के 26वे मिनट में खिलाड़ी स्वाती ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। प्रतिउत्तर में बरेली के खिलाड़ियों ने गोल करने के अवसर तो बनाये परन्तु लक्ष्य को भेद न सके। पहले हाफ तक स्कोर:- खेल के दूसरे हाफ के 40वें मिनट में प्रयागराज की खिलाड़ी हिमांषी ने गोल कर अपने टीम के लिए विजयी गोल दागा।आज का दूसरा मैच आजमगढ़ बनाम देवीपाटन के मध्य खेला गया। जिसमें आजमगढ़ ने देवीपाटन को 10-0 गोल के बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।तेज गति से खेल की शुरुआत करते हुए आजमगढ़ ने खेल के तीसरे मिनट में अंतिम कार्नर किक पर जोरदार शाट द्वारा गोल कर अपनी टीम को 10-0 की बढ़त दिलायी।बढ़त के बाद आजमगढ़ ने एक के बाद एक गोलो की झड़ी लगा दी।आज का तीसरा मुकाबला मुरादाबाद बनाम सहारनपुर के मध्य खेला गया।जिसमें मुरादाबाद ने सहारनपुर को 11-0 से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया। विजेता टीम की ओर से वंषिका ने 04, कल्पना ने 02व अल्फिजा तथा अंषि ने 1-1 गोल किये। सहारनपुर के गोलकीपर ने कई बचाव किये परन्तु गोलो की संख्या बढ़ती गयी। आज का चैथा मुकाबला अयोध्या बनाम मेरठ के मध्य खेला गया। जिसमें मेरठ ने अयोध्या को 6-0 गोल से पराजित कर विजय हासिल की। विजेता टीम की ओर से खेल के 20वें मिनट में खिलाड़ी वंषिका ने 25 गज की दूरी से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी खिलाड़ी नेहा कुमारी ने खेल के 24वें मिनट में गोलकर बढ़त 2-0 की पहले हाफ तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ मे खेल के 37वंें मिनट में खिलाड़ी लवि ने गोलकर बढ़त 3-0 की तो 52वें मिनट में रितिका ने गोलकर बढ़त 4-0 की तो खेल के 53वें व 57वें मिनट में लवि ने लगातार 02 गोलकर अपना दूसरा-तीसरा व टीम के लिए 06वां गोल कर विजय दिलाई।आज का पांचवा मुकाबला कानपुर बनाम बस्ती के मध्य खेला गया। दोनो टीमो एक दूसरे आक्रामक प्रदर्षन करती रही परन्तु गोल करने में नाकाम रही। दोनो टीम के गोल कीपरों ने गोल का बचाव करते हुए शानदार प्रदर्षन किया। साभार। नवीन प्रकाश।

Post a Comment

और नया पुराने