*हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में 91 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न* जमानियां। शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए। 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह के निर्देशानुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने किया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में महोगनी और आम के पौधों के रोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने Greening India's Wasteland-Agrarian विषय पर कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए। कहा कि बंजर भूमि को हरा-भरा करना न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे पौधरोपण को एक अभियान के रूप में अपनाएं और समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ ही एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने पौधों की देखभाल और उनकी सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कैडेट्स को पौधों को जीवित रखने के लिए नियमित सिंचाई, खाद प्रबंधन और कीटों से सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा एक पौधा न केवल ऑक्सीजन देता है। बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार भी है। उनके मार्गदर्शन में कैडेट्स ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक तिवारी, कमलेश प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, अनिवेश विजय सहित अन्य शिक्षकगण और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कैडेट्स ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और इसे एक सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने का प्रण किया। यह पौधरोपण कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ, बल्कि युवा कैडेट्स में सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने में भी सहायक रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने का वादा किया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें