Top News

एडीसीपी महिला ने कमिश्नरेट के छः थानों के महिला बीट प्रभारियों संग किया बैठकवाराणसी -- अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सम्मान, सुरक्षा एवं महिला संबंधित समस्याओं की त्वरित कार्यवाही हेतु महिला बीट प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बुधवार को राजातालाब, कपसेठी, मिर्जामुराद,जन्सा, रोहनिया,मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी के महिला बीट प्रभारियों संग बैठक किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए नम्रिता श्रीवास्तव ने महिला बीट प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने महिला बीट प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए उनकी शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बीट प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के पीड़ित महिलाओं की सूची तैयार कर उनकी काउंसलिंग किये जाने का निर्देश दिया। बैठक करती अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने