काशी दीप विजन राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र नगर कस्बा एवं स्टेशन बाजार की जन समस्याओं को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक से चर्चा की गई।जमानियां। नगर कस्बा से लेकर स्टेशन बाजार की जन समस्याओं के निस्तारण कराए जाने को लेकर भाजपा की पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक बंगले में मिलकर चर्चा किया। तथ्य सभी समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र समाधान कराने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया। बताया जाता है। कि डाक बंगले में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं को अवगत कराने व निस्तारण के लिए के लिए चर्चा किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट पर महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने के लिए चैंकिंग रूम के साथ स्टेशन बाजार के मुख्य सड़क की निर्माण अधूरी होने के कारण बराबर मोटर साइकिल, ऑटो के पलटने का डर सताता रहता है। मुख्य सड़क की पूरा निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही एक स्थाई चैंकिंग रूम गंगा घाट के आसपास बनवाया जाए। ताकि स्नान करने आने वाली महिलाओं को कपड़ा बदलने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके। मुन्ना गुप्ता ने विधायिका से स्नान घाट के आसपास सुनिश्चित साफ सफाई रहना चाहिए। इसके लिए पालिका अधिशासी को सूचित किया जाए। जिसपर भाजपा के पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता सिंह ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलवाकर स्टेशन बाजार की अधूरी सड़क को शीघ्र पूरा निर्माण कराया जाए। और पक्का बलुआ घाट पर महिलाओं के लिए चैंकिंग रूम शीघ्र बनवाया जाए। जिसपर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द दोनों और एवं जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्यवाही की जाएगी। नारायण दास चौरसिया, सचिन वर्मा, सुनील सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, राजू पांडेय, सहित आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें