जमानियां में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्टजमानियां। सावन मास के प्रारंभ होते ही कांवड़ यात्रा को लेकर तहसील प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर लिया है। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नान घाटों और शिवालयों का गहन जांच किया। सावन मास शुरू होने के साथ ही शुरू हुई रविवार की शाम से नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी कावड़ियों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा,जलाभिषेक करने के बाद अपने अपने क्षेत्रों के शिवालयों के लिए रवाना हुए। यह सिलसिला रातभर और सुबह तक जारी रहा। उधर कांवड़ यात्रा को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के संग मुस्तैदी से काम में जुट गया है। इस दौरान एसडीएम ज्योति चौरसिया द्वारा महेवा गांव स्थित महेश्वरनाथ शिवालयों और कस्बा पक्का बलुआ घाट का गहन निरीक्षण किया। बता दें कि सावन मास शुरू होने के साथ ही कांवड यात्रा प्रारंभ हो गई है। कांवड यात्रा में पवित्र गंगाजल लेकर सैकड़ों श्रद्धालु जमानियां से होकर अपने अपने गृह जनपदों सहित शिवालयों के लिए प्रस्थान किया। और भगवान शिव का जलाभिषेक की।बताया जाता है। कि कांवडियों की संख्या भी बढनी शुरू हो गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने कांवडियों की संख्या को बढते देख सुरक्षा व्यवस्था के कडे प्रबंध किए है। रविवार को बिहार से सटे विभिन्न जनपदों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़ पक्का बलुआ गंगा बोल बम के नारों के साथ पहुंचे यह सिलसिला सोमवार की सुबह तक जारी रहा। इसके अलावा कावड़ियों में मौजूद युवकों के बैग और सामान की भी तलाशी ली गई। बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार परखा जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने आमजन से भी अपील की है। कि अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें