काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता- 2025 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं वाराणसी --संत अतुलानन्द कान्वेंट स्कूल के संस्कार मंडप में रविवार को काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता- 2025 के अंतर्गत डिक्लेमेशन, प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन तथा इंस्टाग्राम रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन पर 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं विधान परिषद सदस्य व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हंसराज विश्वकर्मा एवं शहर मेयर अशोक कुमार तिवारी द्वारा उद्घाटन कराया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने प्रतियोगिता की अवधारणा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पर्यटन विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा युवाओं में टूरिस्ट गाइड के रूप में करियर विकल्प के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया है। मंडलायुक्त यश. राज लिंगम ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मेयर अशोक कुमार तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, शहर उत्तरी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समन्वय जिला पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। वाराणसी संसदीय क्षेत्र के आराजी लाइन, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ, विकासखण्डों एवं नगर निगम के पांचो जोनों से आए प्रतिभागियों ने पूर्व निर्धारित थीम पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का विश्लेषण डॉ सुधा, मनीष प्रसाद, मृदुला जायसवाल एवं मधु सिंह ने किया। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के डिक्लेमेशन/ प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में मानव दुबे सेवापुरी से प्रथम, आंचल विश्वकर्मा काशी विद्यापीठ ने द्वितीय, तथा अनुष्का अग्रवाल कोतवाली जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में नैंसी सिंह पटेल सेवापुरी ने प्रथम, कौस्तुभ दीक्षित कोतवाली जोन ने द्वितीय तथा आयुषी पटेल आराजी लाइन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मेयर अशोक कुमार तिवारी एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा द्वारा विजेता मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समस्त प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।निर्णायक मण्डल में डा. शशिकांत यादव, डॉ दिनेश तिवारी एवं ज्योतिमा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय प्रकाश यादव, स्कंद गुप्त, अखिलेश यादव, शशिकांत श्रीवास्तव संजय यादव, विनोद मिश्रा, राम पूजन पटेल सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों संत अतुलानन्द कान्वेंट स्कूल के सह निदेशक आयुष्मान सिंह, प्रधानाचार्य नीलिमा सिंह, राजन सिंह, रणंजय सिंह, विभोर रघुवंशी, मनोज कुमार यादव, गोपेश यादव, शशि भूषण आदि का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में शिक्षकों अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों को अपार उत्सक मण्डलायुक्त का स्वागत करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें