Top News

*भरत लाल गुप्ता बने प्राथमिक शिक्षक संघ बभनी के ब्लॉक अध्यक्ष**राजेश कुमार बने महामंत्री*बभनी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र शाखा की तरफ से “सात सदस्यीय चयन समिति” के द्वारा विकास खंड बभनी के बी आर सी स्थित यूपीएस बभनी के प्रांगण में मंगलवार को ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव/गठन प्रक्रिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि की भूमिका में शिक्षक नेता रविन्द्र नाथ चौधरी ने मां वीणापाणि के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। वाणी वंदना चोपन ब्लॉक के अध्यक्ष श्याम बिहारी ‘मधुर’ ने किया। उपस्थित शिक्षक नेताओं में जिला चयन समिति के संयोजक रणजीत कुमार सिंह, संध्या शाइन, कोन ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता जी, महामंत्री राधेश्याम भारती आदि ने संगठन के विस्तार और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में मुख्य अतिथि रविंद्र नाथ चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी के मुख्य पांच पदों पर गठन का कार्य आरम्भ किया। जिला चयन समिति के द्वारा सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर भरत लाल गुप्ता, महामंत्री राजेश कुमार को चयनित किया गया । वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चंद्रावती, संयुक्त मंत्री जाम शाय और कोषाध्यक्ष के पद पर रमेश चंद्र गुप्ता का चयन कर सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शिक्षक और शिक्षा के क्षेत्र में संगठन द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शुभ आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बभनी ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने