Top News

सावन के तीसरे सोमवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य भंडारा लाखों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण, मोसंबी जूस पीकर तृप्त हुए शिवभक्त लक्ष्मीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, गणमान्यजनों की रही विशेष उपस्थितिवाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर लाखों शिवभक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों को बाबा विश्वनाथ का प्रसाद स्वरूप मोसंबी जूस वितरित किया गया।सेवा भाव से ओतप्रोत इस आयोजन की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत मिश्रा ने की। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं, और प्रसाद प्राप्त कर भक्तों के चेहरे पर संतोष और भक्ति का भाव झलकता रहा। इस भव्य सेवा आयोजन में काशी के सम्मानित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बब्बू पांडेय, दिलीप यादव, पूर्व पार्षद बलवंत समेत शहर के अनेक गणमान्यजन व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रसाद वितरण में भी सहयोग किया। सावन के इस पवित्र सोमवार को मोसंबी जूस वितरण जैसे अभिनव और स्वास्थ्यवर्धक प्रयास को श्रद्धालुओं ने सराहा और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान सेवा, अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। काशी की पावन भूमि पर यह आयोजन न केवल भक्तों की सेवा का प्रतीक बना, बल्कि शिवभक्ति के प्रति जनसमर्पण और सद्भाव की मिसाल भी पेश की।

Post a Comment

और नया पुराने