Top News

*अखिल भारतीय गोंड महासभा जिला वाराणसी की बैठक संपन्न हुइ समपन्न* *जल्द ही होंगा प्रदेश में जिला अध्यक्षो की सूची जारी**मंडल ब्यूरो राजेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट* दिनांक 27 जुलाई 2025 को आखिल भारतीय गोंड महासभा शाखा वाराणसी की बैठक राजातालाब तहसील के समीप संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश गोंड जी अखिल भारतीय गोंड महासभा उत्तर प्रदेश एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गोंड एवं संचालन कुलदीप गोंड द्वारा किया गया lमुख्य अतिथि द्वारा यह निर्णय लिया गया की संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय गोंड महासभा सभा के जिला अध्यक्ष का चुनाव यथाशीघ्र संपन्न कराया जाएगा और वर्तमान समय में गोंड समाज जो कि अनुसूचित जनजाति में आता है अधिकारियों द्वारा उनके जात प्रमाण पत्र को सुगमता पूर्वक जारी नहीं किया जा रहा है जबकि इस संबंध में कई शासनादेश जारी हो चुका है फिर भी सक्षम अधिकारी द्वारा शासनादेश को अनदेखी कर रहे हैं जो की एक खेद का विषय है और इस कारण से गोंड समाज के लोग शासन द्वारा प्रदत्त सुविधा लघु से वंचित होते जा रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री राजेंद्र प्रसाद गोंड द्वारा अपने संबोधन में बताएं कि अखिल भारतीय गोंड महासभा एक मान्यता प्राप्त संस्था है जो विगत 70 वर्षों से कार्यरत है और उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के निवासरत गोंड जाति जनजाति श्रेणी में मान्यता प्राप्त है फिर भी सक्षम अधिकारियों द्वारा इस समुदाय का शोषण किया जा रहा है जिस पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दीपक गोंड, कार्यक्रम के आयोजक विजय गोंड,अवधेश गोंड,कन्हैया लाल,रिटायर्ड सेना मोहन शाह,सुभाष गोंड के साथ मातृशक्ति सुधा गोंड,पुष्पा गोंड सहित अनेकों सम्मानितजन लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने