Top News

काशी विद्यापीठ : राजनीति विज्ञान विभाग के कार्यालय परिचर महेंद्र कुमार दुबे सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित वाराणसी। राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कार्यालय परिचर महेंद्र कुमार दुबे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार को विभाग द्वारा समाज विज्ञान संकाय के स्मार्ट कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार दुबे का माल्यार्पण अंगवस्त्र प्रदान किया गया तथा उनको शुभकामनाएं प्रदान की गई। विभाग के लोगों ने अपनी स्मृतियों को साझा किया एवं उनकी कर्तवनिष्ठा की प्रशंसा की। संचालन डॉ. रवि प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ, प्रो. सूर्यभान प्रसाद, डॉ. रेशम लाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. पीयूष मणि त्रिपाठी, डॉ. जयदेव पाण्डेय, डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम, डॉ. गंगाधर, प्रतीक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने