तालाब से सटे प्राथमिक विद्यालय के पास जल निकासी की गंभीर समस्या उपजिलाधिकारी, विकास खंड अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर समाधान किए जाने का आश्वासन दी। जमानिया। स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम देवड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास कई वर्षों से हो रही जल निकासी की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है। कि प्राथमिक विद्यालय से सटे हुए तालाब होने के कारण जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जिसके चलते छात्र छात्राओं को छात्रों विद्यालय जाने और आने में काफी परेशानी का कारण बन चुका है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह सुरक्षा जोखिम पैदा कर रहा है। इसके अलावा तालाबों में गंदगी और मच्छर पनपने से छात्रों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। यहां कुछ विशिष्ट परेशानियां हैं। जो विद्यालय से सटे तालाबों के कारण हो रही हैं। तालाब पूरी तरह से भर जाने के कारण उसमें का गंदा पानी विद्यालय रास्ता पर फैलने के कारण छात्र छात्राओं के सुरक्षा के लिए जोखिम बना हुआ है। बता दें कि तालाब से सटे प्राथमिक विद्यालय होने के कारण बच्चों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। क्यों कि छोटे बच्चे तालाबों में गिर सकते हैं। या फिर डूबने का खतरा रहता है। उपजिलाधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि तालाबों में जमा पानी में मच्छर पनपते हैं। जो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही शैक्षणिक व्यवधान हो रही है। तालाब से आने वाली दुर्गंध और गंदगी छात्रों को पढ़ाई से विचलित कर रही है। तालाब के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता होगा। जिससे छात्रों को असुरक्षित महसूस हो हुआ करता होगा। द्वय अधिकारियों ने कहा किइन समस्याओं को दूर करने के लिए और तालाब को सुरक्षित करने और उनकी सफाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा। ताकि छात्रों को पढ़ाई में बाधा ना हो सके। और तालाब के पास न जाने और उनसे दूर रहने की शिक्षा दी जानी चाहिए। उक्त मौके पर ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता अमित सिंह भी मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें