Top News

*दलित,ओबीसी समाज के साथ साथ अब बनियों के मान सम्मान पर लगातार चोट पहुंचा रही हैं, सामंतवादी ताकतें*सुलतानपुर। पिछले दिनों ओबीसी समुदाय के व्यक्ति का शिखा काट शुद्धिकरण के बाद अब बनिया समाज का हो रहा है सामाजिक अपमान। सबका साथ सबका विकास के नारे को अपना आदर्श वाक्य मानने वाली पार्टी के वरिष्ठ नेता व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैश्य समुदाय को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने वाले उदाहरण प्रस्तुत कर, अपने सरकारी कर्मचारियों को सीख दे रहे रहे हैं। इस घटना का वीडियो क्लिप जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे देश के वैश्य समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। देश की आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक उत्थान में हजारों वर्षों से निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने वाला वैश्य समुदाय, इस घटनाक्रम से अत्यंत दुखी व आक्रोशित है।‌ जिस वैश्य समाज ने भारतीय जनता पार्टी को उसकी स्थापना काल से ही पूर्ण सपोर्ट दिया है आज उसी के एक वरिष्ठ मंत्री की बदजुबानी के चलते बनिया वर्ग को बेईमान साबित किया रहा है। जो अपने आप में घोर निंदनीय है। पूरे देश के वैश्य समाज द्वारा सामंतवादी विचार धारा के उर्जा मंत्री ए के शर्मा की कड़ी आलोचना हो रही है। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के सदस्य डी पी गुप्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया कि वे वैश्य समुदाय को अपमानित करने वाले मंत्री के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें।

Post a Comment

और नया पुराने