समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बडेसर मोड़ स्थित निरीक्षण भवन के परिसर में पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पौधरोपण जमानियां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर मंगलवार को बडेसर मोड़ स्थित निरीक्षण भवन के परिसर में पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पौधरोपण कर पर्यायवरण को संरक्षित करने का संदेश देने के साथ ही उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।उन्होने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। पृथ्वी को खूबसूरत और हरा-भरा बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा जरूर लगाये तथा वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण करें, तभी समाजवादी सोच मजबूत हो सकती है।सामाजिक व असक्त लोगों के हितों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहता है। यही समाजवादियों की असली पहचान है। यही पहचान विकाश की गाथा लिखने में सक्षम होता है। आज विकाश सिर्फ कागजों में सिमट गया है जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में विकाश धरातल पर दिखाई दे रहा था। उक्त मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, काशी यादव, प्रमोद यादव, सरोज यादव, राहुल राज सिंह आदि लोग मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें