*बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, वाराणसी में छात्र/छात्रा अलंकरण समारोह सम्पन्न हुआ* जिसकी मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा पाठक, एसीपी, कोतवाली, वाराणसी तथा विषिष्ट अतिथि प्रो0 कल्पलता पाण्डेय, पूर्व कुलपति, जननायक चन्द्रषेखर विष्वविद्यालय, बलिया थीं। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा पाठक सावन में अति व्यस्ततम कार्यक्रम के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं जिस वजह से सारा कार्यक्रम विषिष्ट अतिथि प्रो0 कल्पलता पाण्डेय के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रो0 कल्पलता पाण्डेय ने गणेष जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।पिछले दिनांक-19-07-2025 को चुने गये हेड ब्वॉय मयंक यादव, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग तथा हेड गर्ल पायल झा, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग को शपथ दिलायी गयी तथा उन्हें सैषे तथा बैज लगाकर अलंकृत किया गया। विद्यालय के निदेषक श्री मुकुल पाण्डेय तथा षिक्षक, षिक्षिकाओं ने कर्तल ध्वनि से उनका उत्साहवर्द्धन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डोमरी विद्यालय के वरिष्ठ षिक्षक, षिक्षिकाओं में श्रीमती सोनिया मिश्रा, श्री मोहन लाल यादव, श्री पीयूष दूबे, सुश्री रीतु दूबे, श्रीमती श्वेता पाण्डेय, श्री कमलेष कुमार सिंह सहित प्रहलादघाट विद्यालय के वरिष्ठ षिक्षक श्री चन्दन चौधरी तथा श्री संतोष तिवारी उपस्थित रहे। कर्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिता पाण्डेय ने किया।भवदीय
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें