Top News

बनारस-हरदत्तपुर लाइन पर चला चेकिंग अभियान, वसूला 90510/बतौर जुर्माना वाराणसी -- वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को बनारस स्टेशन को आधार बनाकर बनारस- हरदत्तपुर रेल खंड पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बनारस- प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर चलने वाली 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस,12581 नई दिल्ली- बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12168 बनारस- लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस,65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू एक्सप्रेस,65131मऊ- प्रयागराज रामबाग मेमू एक्सप्रेस,हाबड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबंदी कर सघन टिकट चेकिंग की गयी। इस टिकट जांच अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएन मिश्रा के साथ पैसेंजर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस टिकट जांच अभियान के दौरान पी एन मिश्रा के साथ टिकट जांच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेई, मुख्य टिकट निरीक्षक एनबी सिंह, टिकट निरीक्षक माहरूफ खान, उमेश यादव, अमित समेत 08 टिकट जांच कर्मचारियों एवं 10 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया।बिना टिकट यात्रा एवं और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 160 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे रेल राजस्व के रूप में 90510/ रुपए बतौर जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। इस टिकट जांच अभियान में कुल 32 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्रा के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया। जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया। उक्त खंड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लंबी कतार लग गई थी। वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने